मुंबई

Thane Crime: क्लासमेट ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

Thane Crime: ठाणे में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके क्लासमेट ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले का खुलासा किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

ठाणे में किशोरी के गर्भवती होने के बाद हुआ दुष्कर्म का खुलासा (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

Photo : Times Now Digital

Thane Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म उसके ही सहपाठी द्वारा किया गया है, जिससे वह गर्भवती हो गई है। दुष्कर्म का खुलासा बच्ची के गर्भवती होने के बाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्लासमेट ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

यह मामला ठाणे के भिवंडी कस्बे का है। पुलिस ने बताया कि यहां 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके क्लासमेट ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले 14 साल के किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते भी हैं। शिकायत के अनुसार, यह घटना मई में हुई थी। आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार