नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सांगली में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 12वीं में पढ़नेवाली साधना भोसले को कम नंबर आए। कथित तौर पर उसके हेडमास्टर पिता इसे लेकर काफी नाराज थे और कहासुनी के दौरान पिता ने बुरी तरह से बेटी साधना की पिटाई कर दी।
आरोपी हेडमास्टर पिता धोंडीराम भोसले ने NEET परीक्षा में कम अंक आने पर रात में लकड़ी के डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई की थी जिसमें बेटी साधना गंभीर रूप से घायल हो गई थी । शुक्रवार को वह अपने घर नेलकरंजी गई थी और साधना टपडी स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
कथित तौर पर पिटाई करने के बाद आरोपी हेडमास्टर पिता बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए। साधना के पिता स्कूल से लौटकर जब घर आए तो को बेहोश मिली । इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने बताया कि साधना से जब उसने कम अंक को लेकर फटकार लगाई तो उसने कहा - पापा,आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी नंबर कम आए थे न? इससे आरोपी हेडमास्टर पिता ने बेटी साधना की बुरी तरह पिटाई कर दी। साधना की मौत के बाद आरोपी प्रिंसिपल पिता धोंडीराम भोसले को अटपडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
