मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, बांद्रा वर्ली सी लिंक का सफर हुआ आसान, खुल गया कोस्टल रोड

प्रभादेवी से नरीमन पॉइंट और बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर जाने वाले लोगों को आसानी होने वाली है, क्योंकि कोस्टल रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और इसे खोल दिया गया है। नया रोड सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक चार पहिया वाहनों और यात्री बसों के लिए खुला रहेगा।

Mumbai Coastal Road Project: जे के कपूर चौक (वर्ली) से शुरू होने वाले कोस्टल रोड के अंतिम चरण का काम पूरा हो गया है। कोस्टल रोड अब भारी वाहनों और यात्री बसों के लिए खोल दिया गया है। दक्षिण मुम्बई के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर (मरीन ड्राइव) से बांद्रा वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर तक 10.58 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

Mumbai Coastal Road Project

प्रभादेवी से नरीमन पॉइंट और बांद्रा वर्ली सी लिंक का सफर हुआ आसान (सांकेतिक फोटो)

इससे प्रभादेवी से नरीमन पॉइंट और बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर जाने वाले लोगों को अब आसानी होगी। वर्ली के इस नए अंडरपास के आज से खुलने से दोपहिया, तिपहिया और भारी वाहनों के आने-जाने में सुविधा बढ़ गई है। 550 मीटर लंबी और 11 मीटर चौड़ी टनल वाला यह नया रोड सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक चार पहिया वाहनों और यात्री बसों के लिए खुला रहेगा।

End of Feed