Vasai News: शराब के नशे में लोकल ट्रेन में महिलाओं के साथ अश्लीलता करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Vasai News: मुंबई से सटे वसई रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक पुलिसकर्मी लोकल ट्रेन के महिला कोच में चढ़ गया और उसके बाद महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा। पुलिसकर्मी की अश्लीलता से परेशान महिलाओं ने उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Vasai News: मुंबई के सटे वसई रेलवे स्टेशन पर एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ अश्लीलता करने का चौका देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सामने आने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला शनिवार दोपहर 3 बजे रवाना हुई बोरीवली वसई लोकल ट्रेन का है। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 और धारा 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Arrested

महिलाओं के साथ अश्लीलता करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार (फोटो - Canva)

नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल ने की महिलाओं के अश्लीलता

बताया जा रहा है कि महिला के साथ अभद्रता करने वाला वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस कांस्टेबल है। आरोपी की पहचान अमोल किशोर सपकाले के रूप में हुई है। आरोप है कि वह खाकी वर्दी पहनकर मीरा रोड स्टेशन पर महिला कोच में नशे की हालत में चढ़ा था। डिब्बे में मौजूद महिलाओं ने बताया कि सपकाले अपनी कोहनी से महिला यात्रियों की पीठ बार-बार जानबूझकर छू रहा था और सीट पर बैठकर कुछ महिलाओं से टिकट मांगने का नाटक कर रहा था।

End of Feed