मुंबई

Mumbai News: एयर इंडिया फ्लाइट में गूंजी किलकारी, थाई महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म

मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में थाईलैंड की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। चालक दल और एक नर्स ने मिलकर इस कठिन समय में उसकी मदद की। पायलटों ने तुरंत मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति दी गई। मुंबई में लैंडिंग के बाद मां और नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Photo : iStock

Mumbai News: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट से मुंबई आ रही उड़ान में गुरुवार को एक बच्चे की पहली किलकारी गूंजी। दरअसल थाईलैंड की एक गर्भवती महिला ने उड़ान के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दिया। विमान के चालक दल के सद्सयों और एक यात्री नर्स ने मिलकर महिला की प्रसव में मदद की। मुंबई में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद मां और नवजात बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘जिस क्षण थाई नागरिक को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, चालक दल ने तुरंत कदम उठाया। जन्म के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपने कठोर प्रशिक्षण के दौरान बतायी गयी बातों का इस्तेमाल किया। पायलटों ने तुरंत विमान यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचित किया और मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उड़ान को उतरने देने का अनुरोध किया, जहां मेडिकल टीम और एक एम्बुलेंस आगमन पर तैयार थे।’’

मुंबई में लैंडिंग के बाद मां-बच्चा पहुंचे अस्पताल

एयरलाइन ने कहा, ‘‘मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, मां और बच्चे को देखभाल के लिए तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। साथ ही निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए एक महिला एयरलाइन स्टाफ सदस्य भी मौजूद थी।’’ विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें