Mumbai Rain Alert: बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, जलभराव से यातायात ठप, बेस्ट बसों के बदले रूट, रेल सेवाओं पर भी असर

Mumbai Rain Alert: मुंबई में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर भारी जाम लगा हुआ है और बसों के रूट बदले गए हैं।

Mumbai Rain Alert: बीते तीन दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों भारी बारिश जारी है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। बारिश के कारण नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से कई सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है, जिसके कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम झेलना पड़ रहा है।

mumbai.

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार (फोटो - PTI)

जलभराव के कारण बदले बेस्ट बसों के मार्ग

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, सड़कों पर जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) उपक्रम की बस सेवाओं के रास्तों में बदलाव किया गया है। बता दें कि मुंबई के बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रातभर भारी बारिश हुई जो अभी भी जारी है, जिसके कारण गांधी बाजार समेत शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न होने के कारण, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है।

End of Feed