भगवान बन आया पुलिसकर्मी! सीट बेल्ट पहनने को कहा और 15 मिनट बाद ही हुआ भीषण एक्सीडेंट; बाल-बाल बची जान

मुंबई में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक कार सवार दंपति को सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी। जिसके 15 मिनट बाद दंपति की गाड़ी बेकाबू होकर दो बार पलट गई। लेकिन सीट बेल्ट पहनने के कारण दंपति को सिर्फ मामूली चोटें ही आईं। जिसके बाद उन्होंने यातायात चौकी आकर पुलिसकर्मी को धन्यवाद कहा।

Mumbai News: मुंबई में एक दंपति गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी। इस छोटी सी सतर्कता और नेक सलाह के लिए दंपति ने कॉन्स्टेबल प्रवीण क्षीरसागर का आभार जताया और मुंबई पुलिस आयुक्त ने उनकी सराहना की।

Seat Belt-istock

सांकेतिक फोटो (istock)

कंट्रोल खोकर दो बार पलट कार

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार क्षीरसागर ने शनिवार को गौतम रोहरा और उनकी पत्नी को तब रोका जब उनकी कार बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंची और बताया कि रोहरा की पत्नी ने सीटबेल्ट नहीं पहनी है। उन्होंने तुरंत उसे पहन लिया। बाद में, जब दंपति भारी बारिश में अंधेरी की ओर जा रहे थे तो ढलान से नीचे उतरते समय रोहरा ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी दो बार पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा लेकिन गौतम और उनकी पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं क्योंकि उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी।

End of Feed