मुंबई

Mumbai News: महिला टीचर ने स्टूडेंट से कभी 5 स्टार होटल तो कभी कार में बनाए संबंध, कोर्ट ने कहा सब मर्जी से हुआ, दी जमानत

मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल की महिला शिक्षक पर अपने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था। अब, अदालत ने उस टीचर को जमानत दे दी है। साथ ही अदालत ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह 'मर्जी से' हुआ था।

Image

स्टूडेंट से शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला टीचर को मिली जमानत

Photo : Twitter

यह खबर गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करने वाली है। मुंबई में एक प्रतिष्ठित स्कूल की 40 वर्षीय महिला शिक्षक पर अपने ही 16 वर्षीय छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आई, छात्र के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

28 जून 2025 को पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोप है कि टीचर ने जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच कई बार छात्र के साथ यौन संबंध बनाए, जिसमें 5 स्टार होटलों और अपनी कार का भी इस्तेमाल किया गया।

टीचर ने अपने दो नाबालिग बच्चों का उल्लेख करते हुए जमानत याचिका दायर की थी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कहा कि यह सब 'मर्जी से' हुआ था। हालांकि, जमानत के दौरान महिला टीचर को पीड़ित छात्र से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं साधने की शर्त भी लगाई गई है।

टीचर ने उस स्कूल से इस्तीफा दे दिया था, जहां छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। अदालत ने उनके बच्चों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जमानत याचिका को स्वीकार किया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!