मुंबई

Mumbai News: होली के बाद मुंबई के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पानी किल्लत, जानें आपका इलाका कौन सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 11:37 AM IST

Mumbai News: 9 मार्च की सुबह 10 बजे से 11 मार्च की सुबह 10 बजे तक पूर्वी उपनगरों सहित कई इलाकों में पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी बीएमसी की ओर से दी गई है। बीएमसी पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करेगा। शहर में 11 वार्डों को दो दिनों के लिए 10% पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Image

दो दिन के लिए कई इलाकों में होगी पानी की कटौती

KEY HIGHLIGHTS
  • 9 मार्च से 11 मार्च तक पूर्वी उपनगरों सहित कई इलाकों में पानी की कटौती
  • बीएमसी पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करेगा
  • 11 वार्डों को दो दिनों के लिए होगी 10% पानी की कटौती

Mumbai News: होली के अगले दिन शहर के कई इलाकों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित होने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करेगा, जिसके चलते पूर्वी उपनगरों सहित कई इलाकों में पानी की कटौती की जाएगी। शहर में 11 वार्डों को दो दिनों के लिए 10% पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी बीएमसी की ओर से दी गई है। नगर निकाय के अनुसार पानी की कटौती 9 मार्च की सुबह 10 बजे से 11 मार्च की सुबह 10 बजे तक होगी।

पूर्वी उपनगरों में एम ईस्ट और वेस्ट वार्डों को पानी की कटौती बनी रहेगी। इसके अलावा एस वार्ड, नाहुर, टी वार्ड में, मुलुंड पूर्व और पश्चिम क्षेत्र, भांडुप पूर्व, कांजुरमार्ग और विक्रोली पूर्व क्षेत्र, एन वार्ड विक्रोली पूर्व, घाटकोपर पूर्व और पश्चिम क्षेत्र और एल वार्ड कुर्ला पूर्व क्षेत्र में भी पानी की कटौती से जूझना पड़ेगा।

पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

वहीं समुद्र से लगे पूरे बी, ई, एफ दक्षिण और एफ उत्तरी क्षेत्रों में पानी की कटौती होने वाली है। वहीं बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट और ए वार्ड में नेवल एरिया में भी कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर बीएमसी ने एक बयान जारी कर विस्तार से जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि, ठाणे पश्चिम में एक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के बाद पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से 2,345 मिमी पाइप में पानी का रिसाव हो रहा है। बीएमसी इस क्षति की मरम्मत का जिम्मा उठाएगी और नागरिकों को सलाह दी है कि वह पानी का भंडारण करें और इसका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें।

लगातार 10 शनिवार तक चलेगा काम

आपको बता दें कि, हाल ही में बीएमसी ने घोषणा की थी कि एल वार्ड और साकीनाका में खैरानी रोड के इलाकों में मरम्मत के काम की वजह से 4 मार्च से लगातार 10 शनिवार तक पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बीएमसी ने कहा था कि असुविधा से बचने के लिए वह अगले 10 शनिवार तक हर शनिवार को क्षतिग्रस्त हिस्सों में मरम्मत का काम करेगी। 2 और 3 मार्च को एन वार्ड और एस वार्ड में बड़ी संख्या में यानी घाटकोपर और भांडुप क्षेत्र को भी बीएमसी की ओर से मरम्मत का काम चलने के कारण पानी की कटौती से जूझना पड़ा था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!