Lok Sabha Chunav: वोट करो छूट पाओ, मुंबई मेट्रो ने यात्रियों के लिए निकाला खास ऑफर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2024, 05:28 PM IST

मुंबई मेट्रो ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक खास ऑफर दिया है। मुंबई में मतदान के दिन वोटिंग करने वालों को टिकट पर छूट दी जाएगी। ये खास ऑफर का लाभ कैसे मिलेगा, पढ़ें ये पूरी खबर।

Mumbai: महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि 20 मई को शहर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए यात्रियों को टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है।

mumbai metro

फाइल फोटो। (पीटीआई)

इन लाइनों पर मिलेगी छूट

एमएमएमओसीएल ने बताया कि मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 पर यात्रा करने वाले यात्री मतदान के दिन 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। एमएमएमओसीएल अंधेरी (पश्चिम) और दहिसर (पूर्व) के बीच मेट्रो लाइन 2ए और दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) के बीच लाइन 7 का संचालन करता है।

End of Feed