मुंबई

Mumbai News: मुंबई में ऊर्जा मार्ग तैयार, जानिए कब होगा उद्घाटन

परियोजना औपचारिक उद्घाटन के लिए तैयार है। इससे शहर के अधिकांश हिस्से को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। महाराष्ट्र विद्युत पारेषण परियोजनाओं के लिए भूमि उपयोग हेतु विशेष नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Mumbai News: बिजली मंत्रालय की इस परियोजना का मकसद मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में अतिरिक्त 2,000 मेगावाट विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि स्टरलाइट पावर द्वारा स्थापित की जा रही 90 किलोमीटर लंबी पडघा-खारघर अंतर-राज्यीय पारेषण लाइन (मुंबई ऊर्जा मार्ग) पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित होगी। अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजना मुंबई ऊर्जा मार्ग औपचारिक उद्घाटन के लिए तैयार है। महाराष्ट्र विद्युत पारेषण परियोजनाओं के लिए भूमि उपयोग हेतु विशेष नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया।

2020 में जारी हुआ था आशय पत्र

इस परियोजना पर छह अगस्त, 2018 को आयोजित विद्युत मंत्रालय की ट्रांसमिशन लाइन (ईसीटी) पर अधिकार प्राप्त समिति की दूसरी बैठक में चर्चा की गई। परियोजना टीबीसीबी (टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली) के माध्यम से प्रदान दी गयी थी। परियोजना के लिए आशय पत्र (एलओआई) दो मार्च, 2020 को जारी किया गया था।

परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार

उन्होंने कहा, “परियोजना औपचारिक उद्घाटन के लिए तैयार है।” इससे शहर के अधिकांश हिस्से को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। मुंबई ऊर्जा मार्ग परियोजना पर 21 दिसंबर, 2016 को आयोजित विद्युत मंत्रालय की 41वीं स्थायी समिति की बैठक (एससीएम) में विचार-विमर्श किया गया। 17 नवंबर, 2017 को विद्युत मंत्रालय की 42वीं एससीएम में इसकी पुष्टि की गई।

परियोजना के निर्माण में लाई गई तेजी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 12 अक्टूबर, 2022 को अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के लिए भूमि उपयोग को सुव्यवस्थित करने के लिए एक संशोधित नीति को मंजूरी दी। इस नीतिगत बदलाव से परियोजना के निर्माण में काफी तेजी आई, जिससे यह मात्र 20 महीने के भीतर पूरी हो गई। इसके साथ, महाराष्ट्र विद्युत पारेषण परियोजनाओं के लिए भूमि उपयोग हेतु विशेष नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article