मुंबई

Mumbai: 'टीचर का टॉर्चर', जरा सी बात पर 12 साल की बच्ची की रॉड से पिटाई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:16 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक सनकी टीचर ने 12 साल की छात्रा को बेरहमी से पीटा है। उसकी क्लास में बहुत से छात्र शोर मचा रहे थे, जिसके चलते टीचर को गुस्सा आ गया। उसने 12 साल की मासूम पर पर्दा लटकाने वाली रॉड फेंक दी, जिससे वह जख्मी हो गई।

Image

टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीचर ने 12 साल की छात्रा को बेरहमी से पीटा
  • क्लास में बहुत से छात्र शोर मचा रहे थे
  • 12 साल की मासूम पर पर्दा लटकाने वाली रॉड फेंक दी

Mumbai Crime News: छात्र और गुरु का रिश्ता हमेशा से खास होता है। एक छात्र की जिंदगी में उसके गुरु का बेहद खास रोल होता है। गुरु अपने छात्र को अच्छे और बुरे की समझ सिखाता है, ताकि उसका छात्र कभी कहीं भी परेशान न हो, लेकिन क्या हो जब एक टीचर ही एक छात्र के लिए टॉर्चर बन जाए ? ऐसे ही मुंबई में एक टीचर का टॉर्चर कर देने वाला चेहरा सामने आया है, जिसने 12 साल की मासूम लड़की को बेरहमी से पीटा है।

घटना मुंबई के सहार पुलिस थाना क्षेत्र की है। एक 12 साल की छात्रा के माता-पिता ने उसके स्कूल टीचर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। छात्रा के माता-पिता ने टीचर पर आरोप लगाया है कि, उसने उनकी बेटी को छोटी सी बात पर पर्दा लटकाने वाली रॉड से बुरी तरह से पीटा है।

क्लास में बात कर रहे थे छात्र

सहार पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर मरोल पाइपलाइन के पास गौसिया मदरसे में हुई। आरोपी टीचर की पहचान तौफीक अली के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि, टीचर तौफीक अली अपने छात्रों के साथ उस समय हिंसक हो गया जब छात्रों ने उसकी क्लास के दौरान बात करना बंद करने से इनकार कर दिया। तौफिक ने पांच-छह छात्रों को अपने हाथों से मारा और इस दौरान उसने अचानक एक लोहे की रॉड उठाकर छात्रा पर फेंक दी, जो छात्रा के कंधे पर जा लगी। जिससे उसका कंधा जख्मी हो गया।

माता-पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

एक घंटे बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में माता-पिता को बताया। उसके पिता, तुरंत उसने लेकर चेक-अप के लिए एक स्थानीय क्लिनिक गए। फिर रविवार देर शाम को आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। मामले पर सहार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय गोविलकर ने कहा है कि, पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने तौफीक पर भारतीय दंड संहिता के तहत एक खतरनाक हथियार से हमला करने के साथ-साथ बॉम्बे चिल्ड्रन एक्ट, 1948 की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिया है। गोविलकर ने कहा कि, मामले की जांच अभी भी चल रही है, पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article