Mumbai Crime News: बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है, यही वजह है जो वह एक पल में गुस्सा और तो दूसरे पल में बेहद खुश दिखने लगते हैं। हालांकि बच्चों को अच्छी परवरिश और संगत देना भी बहुत जरूर होता है। वरना एक बच्चा कब भगवान से अपराधी बन जाए यह खुद उसके माता-पिता को भी पता नहीं होता है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुई है, जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की ने अपने 7 साल के भाई को मौत के घाट उतार दिया है।
घटना औरंगाबाद के जालना की है। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि, जालना में एक 14 साल की लड़की ने सोमवार की सुबह कथित तौर पर अपने सात साल के कजिन भाई की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने अनुसार, परिवार ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा था, जिससे वह गुस्से में थी और उसने अपने कजिन भाई की हत्या कर दी।
पिता ने पढ़ने के लिए भेजा था चाचा के घर
पुलिस ने बताया है कि, आरोपी नाबालिग लड़की जालना के एक प्रमुख अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 9वीं की छात्रा है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बच्चे की मां ने उसके खिलाफ तालुका पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। तालुका पुलिस के सहायक निरीक्षक शिवाजी वडजे ने जानकारी देते हुए कहा है कि, सात साल के मासूम का परिवार जालना के चंसावंगी में रहता है। उसके पिता एक किसान है, जो चाहता है कि उसकी आरोपी बेटी को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके चलते उसने अपने बेटी को अपने भाई (मृतक का पिता जो जालना के चौधरी नगर इलाके में रहता है) के घर रहने के लिए भेज दिया।
स्कूल में चोरी किया था फोन
वहीं मृतक सात साल के मासूम का पिता एक पैथोलॉजी लैब तकनीशियन हैं, जो सोमवार को आरोपी नाबालिग लड़की को स्कूल जाने के लिए कह रहा था। इस बात से वह काफी नाराज थी, जिसके चलते उसने अपने चाचा के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, आरोपी नाबालिग ने कुछ दिन पहले अपने स्कूल से मोबाइल चोरी किया था, जब वह पकड़ी गयी और उसके पास से फोन बरामद हुआ। इसके बाद से उसका कुछ दिन के लिए स्कूल जाना बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
