MNS कार्यकर्ताओं ने पनवेल के बार में की तोड़फोड़, कहा - 'शिवाजी की भूमि पर नहीं चलेंगे डांस बार'

नवी मुंबई के पनवे में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात एक डांस बार में घुसकर तोड़फोड़ की और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में बार के अंदर सामान टूटा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और कहा कि कोई भी कानून के ऊपर नहीं है।

Panvel Dance Bar Vandalism: नवी मुंबई के पनवेल इलाके में शनिवार देर रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने एक डांस बार में तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार कार्यकर्ताओं ने बार में घुसकर कुर्सियां-मेजें और शराब की बोतलें तोड़ीं। उन्होंने पूरे बार को काफी नुकसान पहुंचाया। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

Bar-istock

सांकेतिक फोटो (istock)

एक अधिकारी ने बताया कि मनसे के कुछ कार्यकर्ता पनवेल के बाहरी इलाके में स्थित ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुस गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर फर्नीचर में तोड़फोड़ की, शराब की बोतलें तोड़ दीं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टूटी हुई मेजें, टूटे हुए कांच और बार के अंदरूनी हिस्से में हुई तोड़फोड़ नजर आ रही है।

End of Feed