अधिकारी नहीं समझते मराठी भाषा, हिंदी में मांगा जवाब तो भड़के MNS कार्यकर्ता; बैंक में कर दी...

नागपुर के यूनियन बैंक में मराठी भाषा को लेकर मनसे के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, नागपुर पुलिस ने उक्त कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जानिए आखिर मामला क्या है?

नागपुर : महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। खासकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का रुख बेहद गरम है। पूरे प्रदेश में मनसे कार्यकर्ताओं की अराजकता देखने को मिल रही है। गैर मराठी भाषाई लोगों पर अत्याचार की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। अब यह विवाद नागपुर तक पहुंच गया है। यहां बैंक खाते से जुड़े बीमा क्लेम के लिए हिंदी में अनिवार्यता की मांग का आरोप लगाकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक में जमकर प्रदर्शन किया।

MNS Workers Nagpur

मराठी भाषा को लेकर नागपुर में हंगामा

बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा

दरअसल, ये पूरा मामला FIR को लेकर है। जानकारी के मुताबिक, एक सड़क दुर्घटना में योगेश बोपचे नाम के युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोग दुर्घटना बीमा क्लेम के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक ने एफआईआर का हिंदी अनुवाद मांगा..ऐसा आरोप बोपचे परिवार का है। इसके बाद पीड़ित परिवार मनसे पार्टी के नेताओं के पास पहुंचे और मामले ने तूल पकड़ लिया। मनसे के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ बैंक पहुंच गए और आरोपों का हवाला देते हुए बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

End of Feed