मुंबई में मॉनसून के ढीले पड़े तेवर, इन जिलों में रेड अलर्ट; बाढ़ का खतरा मंडराया

Mumbai Weather Forecast: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कम बारिश के आसार हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। 14 जुलाई के लिए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई: उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इन स्थानों पर बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

Mumbai Rain

मुंबई में बारिश

24 घंटों में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दक्षिण मुंबई में कोलाबा वेधशाला में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों के सांताक्रूज वेधशाला 142 मिमी बारिश हुई।

End of Feed