Mumbai News: मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने करीब 17 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को बंधक बनाए जाने की बात स्वीकार की थी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, हालांकि सौभाग्य से किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की सतर्कता और लगातार बातचीत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अंततः आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया और उसने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है, बल्कि कुछ लोगों से जवाब चाहता था।
मुंबई पुलिस के अनुसार, रोहित आर्या नाम के एक व्यक्ति ने पवई इलाके में कुछ बच्चों को अपने पास बंधक बना लिया है। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है, और यदि उसे ऐसा करने से रोका गया, तो वह खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ वहां आग लगाने की धमकी देगा। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है, और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
