मुंबई

Maharashtra: टैंक में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चार साल का बच्चा शाम 6 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन, रास्ते में एक खुले टैंक पर पैर पड़ने से वह उसमें जा गिरा और उसकी मौत हो गई। बच्चे के मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है-

Image

टैंक में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की टैंक में गिरने से मौत हो गई। मामला अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके का है। जहां बच्चा समर शेख घर से शाम को 6 बजे खेलने के लिए निकला था और वह गली के किनारे से गुजर रहा था। तभी उसका पैर टैंक पर पड़ गया और वह उसके अंदर जा गिरा। टैंक में गिरने से उसकी जान चली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम की मौत से घर में कोहराम मजा हुआ है।

टैंक में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अहमदनगर के मुकुंद नगर की है। समर शेख (4) गली के किनारे से गुजर रहा था। उसका पैर हौद पर पड़ गया और वो उसके अंदर जा गिरा। हौद में गिरने से बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हौद का ढक्कन कमजोर था, जिसकी वजह से मासूम हादसे का शिकार हो गया। यह घटना मुकुंदनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चा जिस समय हौद में गिरा उस वक्त गली में और कोई भी नजर नहीं आ रहा था। समर हौद के अंदर से मदद के लिए पुकार रहा होगा, लेकिन बदकिस्मती से उस वक्त वहां पर उसकी सहायता के लिए कोई मौजूद नहीं था।

घर से खेलने के लिए निकला था बच्चा

समर बीती रात करीब 6 बजे अपने घर से निकला था। वो देर रात 10 बजे तक वापस घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को चिंता सताने लगी। घर वालों ने मासूम बच्चे की तलाश शुरू की। घंटों बाद भी समर का कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने गली की बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज देखकर मासूम के परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए पहुंच गए। चार साल के मासूम को हौद से निकालने की जद्दोजहद शुरू हुई।

मासूम के मौत से घर में कोहराम

समर को जब तक हौद से निकाला गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम समर की सांसे थम चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें इस हादसे से गहरा सदमा पहुंचा है। समर जब घर से निकला होगा तो उसके माता-पिता ने यह नहीं सोचा होगा कि वो अपने बच्चे का चेहरा आखिरी बार देख रहे हैं। वो समर का घर पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन मासूम घर नहीं लौट सका और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। उधर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हौद में गिरकर बच्चे की मौत से लोग बेहद दुखी और चिंतित हैं। उन्हें अपने बच्चों की भी चिंता सताने लगी है।

(इनपुट-IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article