Mumbai News: झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को लगा दी आग, 80 % जली लड़की; तड़पता देखता रहा आरोपी

ठाणे में एक 17 वर्षीय किशोर ने झगड़े के बाद एक लड़की को उसके घर में आग लगा दी, जिससे वह 80 प्रतिशत जल गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे : शहर में झगड़े के बाद एक किशोर ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके ही घर में आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को बालकुम इलाके में हुई। पीड़िता का इलाज चल रहा है जो लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी, किशोरी का दोस्त था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मामूली झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को लगाई आग, तड़पती रही लड़की मगर नहीं पसीजा वहशी का दिल

platform desk

दोनों के बीच था झगड़ा

अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर दोनों के बीच "पहले हुए झगड़े" के कारण किया गया। किशोर ने लड़की के घर जाकर कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी। लड़की के शोर मचाने के बावजूद, आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा और उसने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपी लड़की को ठाणे के सरकारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बाद में उपचार के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

End of Feed