महाराष्‍ट्र में पब्‍ल‍िक सिक्‍योरिटी बिल पर निकला 'अर्बन नक्सल' का जिन्न, मचा बवाल

महाराष्ट्र पब्लिक सिक्योरिटी बिल 2024 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसे असहमति की आवाजों को दबाने वाला करार दिया है, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि यह कानून केवल शहरी नक्सलवाद और पैसिव मिलिटेंसी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हाल ही में पारित हुआ स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी बिल 2024 राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। विपक्षी दलों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने इस बिल को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है, वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे सिर्फ 'अर्बन नक्सलिज्म' और 'पैसिव मिलिटेंसी' के खिलाफ उठाया गया जरूरी कदम बताया है।

fadnavis pti

शहरी नक्सलियों की तरह काम करने वाले होंगे गिरफ्तार: फडणवीस (फाइल फोटो | PTI)

फडणवीस का आया बयान

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ किया, “अगर आप अर्बन नक्सल की तरह काम करेंगे तो गिरफ्तार होंगे। लेकिन यह कानून सरकार की आलोचना करने वालों या शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लागू नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि यह कानून वामपंथी उग्रवादी संगठनों की शहरी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए है, और आम नागरिक या विपक्षी कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है।

End of Feed