मुंबई

परिवहन मंत्री सरनाईक बने फिल्म नायक के 'शिवाजी', बाईक बुक करके बिना परमिट के ड्राइवर को पकड़ा

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद एक अवैध बाइक टैक्सी बुक की और बिना परमिट के ड्राइवर को पकड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंत्री ने नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐप आधारित सेवाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसी सेवाएं यात्रियों की सुरक्षा और सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं।

Image

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

Photo : Twitter

आपने अनिल कपूर की फिल्म नायक तो देखी ही होगी, जिसमें वह एक दिन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं। इसके बाद वह स्वयं तमाम समस्याओं का समाधान करते हैं। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भी ऐसा ही कुछ किया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पता चला कि मुंबई में कई प्राइवेट लोग बिना लाइसेंस और वैध रजिस्ट्रेशन के बाइक टैक्सी और कैब सेवाएं चला रहे हैं। इस समस्या को समझते हुए परिवहन मंत्री ने स्वयं एक बाइक टैक्सी बुक की, जिससे ह स्पष्ट हुआ कि ड्राइवर के पास कोई वैध परमिट नहीं था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी मामलों की तुरंत जांच हो और नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐप कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्हें लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें प्राइवेट कंपनियों के जरिए गैरकानूनी तरीके से बाइक टैक्सी और कैब सेवाएं चलाई जा रही हैं।

ज्ञात हो कि टैक्सी और बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए परिवहन विभाग से वैध परमिट और लाइसेंस लेना जरूरी होता है। लेकिन कई ऐप-बेस्ड कंपनियां इस नियम का पालन नहीं कर रही हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि सरकार को भी टैक्स के रूप में रेवेन्यू का नुकसान उठाना पड़ता है।

मुंबई जैसे बड़े शहरों में हर लोज लाखों लोग बाइक टैक्सी और ऐप बेस्ड कैब सेवा का इस्तेमाल करते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article