'Tesla' के मुरीद हुए महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे , 'टेस्ला' का 'टेस्ट ड्राइव' लेने से नहीं रोक पाए-Video

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत में टेस्ला के पहले शोरूम के उद्घाटन के एक दिन बाद मुंबई में विधान भवन के बाहर टेस्ला की टेस्ट ड्राइव ली, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Eknath Shinde Tesla Test Drive: भारत में टेस्ला कार का जादू दिख रहा है,महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में टेस्ला शोरूम के उद्घाटन के अगले दिन बुधवार को विधान भवन के बाहर हाईटेक टेस्ला कार की टेस्ट ड्राइव लेते नजर आए, बता दें कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो कार चला रहे हैं।

Eknath Shinde Tesla test drive

एकनाथ शिंदे ने टेस्ला कार टेस्ट ड्राइव का मजा लिया (फोटो: ट्विटर वीडियो ग्रैब)

वीडियो में एकनाथ शिंदे को सिक्योरिटी गार्डों और पत्रकारों की भीड़ के बीच से सफेद टेस्ला चलाते हुए देखा जा सकता है दिख रहा है कि धीरे-धीरे वह स्टीयरिंग घुमाते हैं और टेस्ट राइड का आनंद उठा रहे हैं।

End of Feed