Mumbai Landslide: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बीच मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) के वर्षा नगर में जनकल्याण सोसायटी में भूस्खलन (Landslide) होने की खबर सामने आई है। यहां पहाड़ी का कुछ हिस्सा ढहने से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिरे। देर रात 2.39 बजे घटना की सूचना मिलते ही एमएफबी, पुलिस और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की शुरुआत की। बता दें कि इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और दो का इलाज जारी है।
मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (फोटो - AI)
मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है। अन्य दो घायलों की पहचान आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) के रूप में हुई है। यह दोनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
