मुंबई से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है, जो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से कानपुर के बीच 52 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच होंगे, जिसमें एसी और स्लीपर कोच शामिल हैं, ताकि सभी वर्ग के यात्री यात्रा कर सकें। ट्रेन नंबर 04152, जो हर शनिवार को शाम 5:15 बजे एलटीटी से रवाना होगी, अगले दिन दोपहर 3:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। यह सेवा 5 जुलाई 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें कुल 26 सेवाएं होंगी। दूसरी ओर, ट्रेन नंबर 04151 हर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे कानपुर से निकलेगी और अगले दिन दोपहर 2:55 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
कब चलेंगी ट्रेन
यह सेवा 4 जु लाई 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इन ट्रेनों का ठहराव इगतपुरी, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू और फतेहपुर स्टेशनों पर होगा। ट्रेनों में एक वातानुकूलित 2-टियर कोच, चार वातानुकूलित 3-टियर कोच, पांच शयनयान कोच, आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और दो गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
टिकट बुकिंग विशेष शुल्क के साथ शुरू हो चुकी है, और यात्री इसे सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों या IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
