Maharashtra: कोल्हापुर मठ लौटेगी हथिनी माधुरी, स्‍वास्‍थ्‍‍य का भी रखा जाएगा ध्यान; CM फडणवीस ने दी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हथिनी माधुरी को वनतारा में स्थानांतरित किया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हथिनी को कोहलापुर भेजने का अनुरोध किया जाएगा, जहां उसके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वनतारा को सौंपी गई हथिनी माधुरी उर्फ महादेवी को अब उसके पुराने ठिकाने कोल्हापुर स्थित नंदनी मठ में वापस भेजा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वनतारा टीम के साथ हुई विस्तृत बैठक के बाद इस फैसले पर सहमति बनी है।

fadnavis met to Vantara team regarding elephant madhuri

वनतारा की टीम से मिले फडनवीस (चित्र साभार : @Dev_Fadnavis)

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

सीएम फडणवीस ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज टीम वनतारा के साथ विस्तार से चर्चा हुई। वनतारा ने नंदनी मठ में माधुरी को वापस भेजने पर सहमति दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर याचिका का भी समर्थन करने की इच्छा जताई है।"

End of Feed