शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल वीर सावरकर सेतु किया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 01:46 PM IST

Versova–Bandra Sea Link : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया। इसी तरह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अब पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा।

Versova–Bandra Sea Link : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया। इसी तरह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अब पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। जाहिर है कि बांद्रा सा लिंक का नाम वीर सावरकर के नाम पर करने पर सियासत गरमा सकती है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विपक्ष शायद हो-हल्ला नहीं मचाए लेकिन सावरकर के नाम पर कांग्रेस शिंदे सरकार को निशाने पर ले सकती है।

Versova Bandra Sea Link

वर्सोवा बांद्रा सी लिंक का नाम बदला।

नामों पर राजनीति न हो-मुंगनटिवार

बता दें कि सीएम शिंदे ने कहा था कि वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। उनकी इस घोषणा के करीब एक महीने बाद नाम बदला गया है। राज्य सरकार के इस फैसले की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सुधीर मुंगनटिवार ने दी। भाजपा नेता ने कहा कि इन नामों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये नामकरण देश की दो विभूतियों के नाम पर हुए हैं।

End of Feed