Maharashtra: नासिक में भीषण सड़क हादसा; कार-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 7 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के पास हुई।

7 people died in a car-motorcycle collision

कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में 7 की दर्दनाक मौत

अधिकारियों का कहना है कि उन्हें रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास हुई इस घटना की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे हुए पाए गए। पुलिस ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद, पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

End of Feed