अयोध्या : 'आस्था पथ' से सीधे पहुंचेंगे रामलला के दरबार, 5 करोड़ में तैयार हो रहा इतने KM लंबा मार्ग

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित भगवान रामलला के दर्शन के लिए 'आस्था पथ' का निर्माण कराया है। 0.225 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह मार्ग अब केवल एक सड़क नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीता-जागता प्रतीक बन चुका है।

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या, जहां प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया, उनके चरणों की पावन धूल से पवित्र यह भूमि अब एक नए स्वरूप में भक्तों का स्वागत कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के गौरव को पुनः स्थापित करने और श्रीराम भक्तों को सहज, सुरक्षित और भव्य अनुभव देने हेतु 'आस्था पथ' का निर्माण कराया है। यह मार्ग भक्ति पथ से राम गुलेला होते हुए सीधे श्रीराम जन्मभूमि पथ तक पहुंचता है, जो न केवल भौगोलिक रूप से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अयोध्या के हृदय को जोड़ता है। 0.225 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह मार्ग अब केवल एक सड़क नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीता-जागता प्रतीक बन चुका है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फोटो-ट्विटर)

रामायण के अनुसार, श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और लोक कल्याण का प्रतीक रहा है। जिस पथ पर प्रभु श्रीराम कभी माता कौशल्या के साथ चले होंगे, वही मार्ग आज 'आस्था पथ' के रूप में विकसित हो रहा है। यह मार्ग अतीत की सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान की विकास दृष्टि का अद्वितीय संगम है। इस मार्ग के माध्यम से श्रद्धालु अब राम जन्मभूमि मंदिर तक और भी सहजता से पहुंच सकेंगे। जिस स्थान को देखने के लिए वर्षों तक प्रतीक्षा की गई, वह अब आधुनिकता और आस्था के समन्वय से सुसज्जित किया जा रहा है।

End of Feed