मुंबई

राजस्थान से महाराष्ट्र तक बादलों ने भरी उड़ान, गिरेगी बिजली बारिश होगी मूसलाधार; जानें IMD का क्या है अलर्ट

आज का मौसम (24 जुलाई 2025) : मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और राजस्थान के अधिकतर जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौराम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा, लिहाजा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Image

आज का मौसम (फोटो-@NDTVProfitIndia)

आज का मौसम (24 जुलाई 2025) : देशभर में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। दिल्ली, मुंबई में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना रखा है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह का मौसम पूरे सप्ताह देखने को मिलेगा। वींकेड में इसमें और तेजी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मुंबई के कोंकण क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट और पालघर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। गुरुवार को उत्तरी कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिणी कोंकण के लिए रेड अलर्ट है, जबकि कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र में मौसम कैसा है?

मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के अतिरिक्त महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र समुद्र में मजबूत होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। इस सप्ताह अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। लगातार मानसूनी बारिश और सूरज की गैरमौजूदगी के कारण तापमान के तेवर ठंडे रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा।

गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

उधर, गुजरात और गोवा भी मानसूनी बारिश की चपेट में हैं। अहमदाबाद मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एके दास के अनुसार, 28 जुलाई तक पूरे राज्य में सामान्य बारिश का अनुमान है। 25 से 28 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अमरेली, भावनगर, महिसागर समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलर्ट है। पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!