मुंबई

Mumbai Child Suicide: मां ने ट्यूशन जाने को कहा तो 14 साल के बच्चे ने ऊंची बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली

Mumbai Child Suicide: मुंबई के कांदिवली में 14 साल के एक लड़के ने ट्यूशन न जाने की जिद के कारण इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 51वीं मंजिल पर रहता था और मना करने के बाद नीचे खेलने चला गया। कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

ट्यूशन जाने से इनकार, कर ली आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

Mumbai Child Suicide: मुंबई के कांदिवली इलाके में 14 साल के एक लड़के ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना तब घटी, जब उसकी मां ने उसे ट्यूशन जाने के लिए कहा और वह ट्यूशन नहीं जाना चाहता था। ट्यूशन जाने से इनकार करने के बाद वह ऊंची इमारत से कूद गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

घटना कांदिवली के 90 फीट रोड की कल यानी बुधवार 2 जुलाई की शाम की है। उसकी मां ने उसे ट्यूशन के लिए तैयार होने को कहा। वह बिल्डिंग की 51वीं मंजिल पर रहता था। ट्यूशन जाने से मना करने के बाद वह नीचे खेलने चला गया। कुछ ही समय के बाद इमारत के निवासियों ने एक तेज आवाज सुनी और सभी दौड़े-दौड़े बाहर आ गए।

तब सभी ने देखा कि लड़का गंभीर रूप से घायल अवस्था में नीचे जमीन पर गिरा हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी कि लड़का काफी ऊंचाई से गिरा था, जिसके कारण उसके सिर मं गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जिस समय यह सब हुआ, उस समय उसकी मां यह सोचते हुए उसे ढूंढ रही थि कि वह खेलने गया है। जब मां को बताया कि उसका बेटा बिल्डिंग से गिर गया है तो वह सदमे में आ गई। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है और शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़का बिल्डिंग की किस मंजिल से कूदा था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article