मुंबई में चलने वाली 88 फीसदी गाड़ियां प्राइवेट, सरकारी बस एक प्रतिशत से भी कम; नई रिपोर्ट से क्या-क्या पता चला

मुंबई में मार्च 2025 तक वाहनों की संख्या 50 लाख पार करेगी, जिनमें 88% निजी दोपहिया और कारें हैं। पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2024-25 रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है इस रिपोर्ट में।

Mumbai News: देश का कभी न सोने वाला शहर मुंबई और उसका सबूत है वहां सड़कों पर लगातार दौड़ती गाड़ियां। मुंबई की सड़कों पर चलने वाले 50 लाख से अधिक वाहनों में से लगभग 88 प्रतिशत निजी दोपहिया वाहन और कार हैं, जबकि सार्वजनिक परिवहन बस की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

bmc Environmental Status Report 2024-25 mumbai

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2024-25 से सामने आई जानकारी (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

50 लाख से अधिक होने वाली हैं गाड़ियां

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ‘पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2024-25’ के अनुसार, मुंबई में वाहनों की संख्या 2024-25 में 50 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह 2023 में 45 लाख 37 हजार 211 और 2024 में 47 लाख 59 हजार 976 से क्रमिक वृद्धि के साथ मार्च 2025 तक 50 लाख 54 हजार 907 हो जाएगी।

क्या है गाड़ियों का प्रतिशत

इस सप्ताह की शुरुआत में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई की सड़कों पर चलने वाले कुल वाहनों में से दोपहिया वाहन (59.34 प्रतिशत) और कार, जीप एवं स्टेशन वैगन (28.72 प्रतिशत) 88 प्रतिशत हैं। शेष वाहनों में 5.02 प्रतिशत ऑटो रिक्शा, 3.27 प्रतिशत टैक्सी, 0.42 प्रतिशत मालवाहक वाहन, 0.02 प्रतिशत ट्रैक्टर/ट्रेलर और 2.72 प्रतिशत अन्य श्रेणी के वाहन शामिल हैं।

End of Feed