सड़ा पनीर, किचन में कॉकरोच और काला तेल... मुंबई में McDonald's समेत 7 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड, गुटखा रैकेट में 6 गिरफ्तार

महाराष्ट्र FDA ने खाद्य सुरक्षा और गंदगी को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मुंबई में McDonald's, बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब और खार जिमखाना समेत 7 प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

Mumbai FDA Action: महाराष्ट्र में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा चाबुक चलाया है। राज्यभर में 19 और 20 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के तहत दूध-डेयरी उत्पादों, रेस्टोरेंट की रसोइयों और प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला की व्यापक जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान मुंबई के पॉश इलाकों में स्थित मैकडॉनल्ड्स (McDonald's), नामी क्लबों और नामचीन रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य सुरक्षा के गंभीर उल्लंघन सामने आने के बाद उनके FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं।

Maharashtra FDA action

7 नामी रेस्टोरेंट बंद (सांकेतिक चित्र)

मुंबई के ये 7 प्रमुख ठिकाने आए FDA की जद में

जांच टीम ने मुंबई में कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर गाज गिराई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिकमैकडॉनल्ड्स (कोलाबा, मेट्रो हाउस), के री-इंस्पेक्शन में 20 में से 18 कमियां जस की तस मिलीं। रसोई में जिंदा कॉकरोच, बिना धोए हाथों से खाना छूना और असली चीज के दावे के बीच एनालॉग सॉस का इस्तेमाल पाया गया। बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब (कोलाबा) में रसोई में जिंदा मक्खियां, मरे कॉकरोच और खाने के सामान के ठीक बगल में वाशिंग पाउडर रखा मिला। खार जिमखाना (खार वेस्ट) में बर्तन धोने के लिए गर्म पानी की अनुपस्थिति, कच्चे व पके भोजन का एक साथ भंडारण और हाइजीन नियमों की अनदेखी मिली। नोवारा में पुरानी कमियों को न सुधारने और अनसैनिटरी बर्तनों का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई हुई। स्टेटस रेस्टोरेंट (नरीमन पॉइंट) में ग्राहक की शिकायत पर हुई जांच में कर्मचारी साफ बर्तनों के ऊपर ही मुंह धोता पाया गया, जिससे गंदा पानी खाने के बर्तनों पर गिर रहा था।

End of Feed