शहर

रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के करीबी रिश्तेदार को मिली धमकी; करोड़ों रुपये की मांग

Bollywood Threat Row: अभिनेता रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है।

Image

अभिनेता सलमान खान (फोटो साभार: https://www.instagram.com/p/DQeVnoeCJUk)

Bollywood Threat Row: अभिनेता रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के करीबी को ईमेल के जरिए धमकी मिली है और उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

क्या सलमान खान ने दर्ज कराई शिकायत?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस एहतियातन सतर्क है और पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग या फिर किसी भी हाई प्रोफाइल व्यक्ति को धमकी मिलने के मामले में पुलिस की सबसे बड़ी परेशानी उस शख्स का सामने ना आना है। ऐसे मामलों में हाई प्रोफाइल व्यक्ति यह चाहता है कि पुलिस सुओ मोटो लेकर काम करे।

सुओ मोटो का मतलब 'स्वयं की पहल पर' या जानकारी के आधार पर किसी मामले पर कार्रवाई करना है। आसान भाषा में इसे 'स्वत: संज्ञान' लेना कहा जाता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलमान के बेहद करीबी को भी धमकी मिली मिलने की आशंका है, लेकिन शिकायत नहीं मिलने की वजह से पुलिस ठीक तरह से जांच नहीं कर पा रही है।

दहशत में बॉलीवुड!

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की पांच और बड़ी हस्तियों को धमकी मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन रुतबे और डर के चलते उन्होंने मुंबई पुलिस से अब तक कोई शिकायत नही की है।

पुलिस के सामने चुनौतियां का अंबार

पुलिस के सामने आरोपियों को पकड़ने की चुनौतियां हैं, लेकिन बदलती टेक्नोलॉजी के साथ VPN का इस्तेमाल आरोपियों को पुलिस की पकड़ से दूर ले जाता है। मुंबई में हुए हमलों और एक राजनीतिक हत्या के पैटर्न को समझते हुए मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगर आप देखे तो यह धमकियां या फिर हमले करने के बाद ज्यादातर जब कोई गैंग इसकी जिम्मेदारी लेता है तो उसमें सलमान खान या उनके करीब होने वाले व्यक्ति को टारगेट करने का दावा किया जाता है।

पुलिस सूत्रों की माने तो अभी भी कुछ ऐसे अन्य लोग हैं, जिन्हें धमकी आई तो है, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। मुंबई पुलिस के संज्ञान में सभी मामले हैं, लेकिन शिकायत दर्ज न होने की वजह से किसी भी केस में औपचारिक लेवल पर काम नहीं किया जा सकता है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article