Video: अब गाना सुनाएगी मुंबई की सड़क; रफ्तार सही रखी तो टायरों से निकलेगा 'जय हो' का म्यूजिक, जानें कैसे

मुंबई की सड़कों पर अब रफ्तार के साथ संगीत का जादू भी बिखरेगा। कोस्टल रोड पर अमरसन्स गार्डन से ब्रीच कैंडी के बीच भारत का पहला 'मेलोडी रोड' शुरू किया गया है, जहां गाड़ी चलाने पर टायरों से 'जय हो' की धुन सुनाई देती है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के बाद अब मुंबई इस अनूठी तकनीक को अपनाने वाला दुनिया का पांचवां शहर बन गया है।

Mumbai Melody Road: मुंबई के बुनियादी ढांचे में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। अब मायानगरी की सड़कों पर न केवल वाहनों की रफ्तार दिखेगी, बल्कि संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी। धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर देश के पहले 'मेलोडी रोड' का उद्घाटन 11 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया। इस अनूठी पहल से मुंबई अब दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गई है जहां सड़कें 'गाती' हैं।

mumbai music road

कोस्टल रोड पर बना है देश का पहला 'मेलोडी रोड'

तकनीक से संगीत

कोस्टल रोड पर अमरसन्स गार्डन से ब्रीच कैंडी के बीच लगभग 500 मीटर का हिस्सा अब एक जादुई अनुभव में बदल गया है। अत्याधुनिक हंगेरियन तकनीक का उपयोग करते हुए सड़क की सतह पर विशेष 'म्यूजिकल रिब्स' (ग्रूव्स) लगाई गई हैं। जब कोई वाहन 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की नियत गति से इन पट्टियों के ऊपर से गुजरता है, तो टायरों और सड़क के घर्षण से कंपन पैदा होता है। यह कंपन वाहन के भीतर यात्रियों को ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के प्रसिद्ध गीत 'जय हो' की धुन के रूप में सुनाई देता है।

End of Feed