शहर

Mumbai BMC Election: बीजेपी की रितु तावडे ने मेयर पद के लिए भरा नॉमिनेशन, गठबंधन पार्टी शिवसेना के संजय डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार

BMC Elections: मेयर का पद महिलाओं के लिए रिजर्व होने के कारण, बीजेपी की रितु तावडे BMC चुनावों में मेयर पद के लिए खड़ी हैं,, जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय को डिप्टी मेयर बनाया है।

Image

बीजेपी की रितु तावडे ने मेयर पद और शिवसेना के संजय शंकर ने डिप्टी मेयर पद के लिए नॉमिनेशन किया दाखिल

BJP Ritu Tawde, मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC Elections) के लिए बीजेपी की रितु तावडे और शिवसेना के संजय शंकर ने क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर शिवसेना के संजय शंकर ने कहा, 'मैं महायुति गठबंधन के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे डिप्टी मेयर के पद के लिए नॉमिनेट किया। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा...'

बता दें कि मेयर का पद महिलाओं के लिए रिजर्व होने के कारण, बीजेपी की रितु तावडे BMC चुनावों में मेयर पद के लिए खड़ी हैं,, जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय को डिप्टी मेयर बनाया है।

अगले मेयर को लेकर अनिश्चितता खत्म

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में टॉप सिविक पदों के लिए महायुति गठबंधन द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद शुक्रवार को मुंबई के अगले मेयर को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई।

भारतीय जनता पार्टी ने बीजेपी नेता रितु तावडे को मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना ने संजय शंकर को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है।

मेयर का पद ओपन कैटेगरी में महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है, इसलिए तावड़े का नॉमिनेशन अहम है। तावड़े घाटकोपर के वार्ड 132 से कॉर्पोरेटर हैं। चूंकि महायुति के पास सिविक हाउस में साफ बहुमत है, इसलिए उम्मीद है कि 11 फरवरी को BMC हेडक्वार्टर में वोटिंग होने पर गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

शिवसेना ने कहा कि मागाठाणे के वार्ड 5 से कॉर्पोरेटर संजय डेढ़ साल तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। शिवसेना प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के निर्देश पर जारी एक पार्टी सर्कुलर में औपचारिक रूप से संजय को गठबंधन का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया और सभी कॉर्पोरेटरों से इस फैसले का पालन करने को कहा गया।

बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी ही है। वहीं, ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और कांग्रेस सहित विपक्ष के उम्मीदवार उतारने की संभावना है, हालांकि उनके खिलाफ स्थिति बहुत मुश्किल हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें