Mumbai News: मराठी भाषा विवाद में अब ऑटो ड्राइवर सड़कों पर उतरे, कई जगह ऑटो बंद

Mumbai News: मुंबई में मराठी भाषा सीखने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कथित दबाव और कार्रवाई के विरोध में हिंदी भाषी ऑटो ड्राइवरों ने आज कई इलाकों में रिक्शा बंद रखकर प्रदर्शन किया।

Mumbai News: मुंबई में मराठी भाषा सीखने को लेकर विवाद अब सड़क पर उतर आया है। मराठी सीखने के कथित दबाव और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में आज यानी सोमवार 24 अगस्त को मुंबई के कई इलाकों पर ऑटो रिक्शा चालक और मालिक प्रदर्शन (Auto Rickshaw Protest) करते नजर आए। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ इलाकों में ऑटोरिक्शा ड्राइवरों ने रिक्शा बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Mumbai Auto Drivers

मुंबई में हिंदी भाषी ऑटो ड्राइवरों का आंदोलन

कांदिवली के लोखंडवाला इलाके में ऑटो चालकों ने रिक्शा बंद रखकर प्रदर्शन किया। वहीं दहानूकरवाड़ी इलाके में भी बड़ी संख्या में ऑटो ड्राइवर सड़क पर उतर आए। यही नहीं, उन्होंने अन्य ऑटो चालकों से भी विरोध में रिक्शा बंद रखने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाषा के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

End of Feed