शहर

MP Weather: बारिश थमी तो लौट आई ठंड, सर्द हवाओं से दिन में भी कांपे लोग; बरसात के लिए फिर हो जाएं तैयार

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 Jan 2026: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद एक बार फिर घने कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज शीतलहर जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। एक नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

Image

मध्य प्रदेश का मौसम (AI Image)

MP में आज का मौसम (29 Jan 2026): मध्य प्रदेश के मौसम में उलटफेर लगातार जारी है। पिछले दो दिन से यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई हिस्सों में ओले भी गिरे। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से एमपी के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। लेकिन अब प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। इसके साथ ही घने कोहरे ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। गुरुवार को कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। हालांकि एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर एमपी में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आज यहां मौसम का मिजाज कैसा रहेगा:

एमपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज एमपी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आज सर्द हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। जिसकी वजह से कई हिस्सों में दिन में भी ठिठुरन का एहसास होगा। जिससे अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन रात के पारे में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं है।

MP के इन जिलों में छाया घना कोहरा

एमपी में गुरुवार को ज्यादातर जिलों में बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके प्रभाव से ग्वालियर, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, सिंगरौली, शहडोल और आसपास के जिलों में विजिबिलिटी कम रही। वहीं भोपाल, उज्जैन, सीहोर, रायसेन, इंदौर और राजगढ़ में हल्का कोहरा देखने को मिला।

एमपी में फिर से बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव एमपी के मौसम पर भी नजर आ सकता है। जिससे 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य में बारिश और ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। आईएमडी के अनुसार 1 फरवरी को एमपी के 30 से अधिक जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में कोहरे का प्रभाव भी बना रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!