मध्य प्रदेश का मौसम (20 Jan 2026) MP Weather Today: MP में थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, जनवरी के अंत में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की भी संभावना

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Jan 2026: मध्य प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और दिन में धूप निकलने से ठिठुरन कम हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह राहत अस्थायी है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।

MP में आज का मौसम (20 Jan 2026): मध्य प्रदेश में बीते दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों को फिलहाल कुछ राहत महसूस हो रही है। रात के न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों के दौरान करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने से ठिठुरन में भी कमी आई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में राज्य में एक बार फिर कनकनी बढ़ सकती है।

mp weather today

जनवरी के आखिरी हफ्ते में बढ़ेगी ठंड

क्यों बदला मौसम का रुख

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणालियों के आगे बढ़ने से फिलहाल ठंड का असर कुछ कमजोर हुआ है। इसी वजह से रातों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, जैसे ही ये सिस्टम आगे निकलेंगे, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं फिर से मध्य प्रदेश में असर दिखा सकती हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश के ऊपर दो प्रमुख मौसम तंत्र सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की मौजूदगी के कारण रात में तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं जा रहा, लेकिन सिस्टम कमजोर पड़ते ही ठंड का असर तेज हो सकता है।

End of Feed