मध्य प्रदेश का मौसम (16 Jan 2026) MP Weather Today: एमपी में ग्वालियर से इंदौर तक तेज ठंड का कहर, अब बारिश के लिए रहें तैयार

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: मध्य प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिसके 3-4 दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज एमपी का मौसम कैसा रहेगा:

MP में आज का मौसम (16 Jan 2026): मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि अब घने कोहरे के दायरे में कमी आई है। हालांकि शीतलहर का प्रभाव कई हिस्सों में बरकरार है। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन का एहसास बढ़ गया है। गुरुवार को एमपी में सबसे ठंडी रात शहडोल और शाजापुर जिले में रही। जहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के चलते 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना रहा।

Winter Rains

सांकेतिक फोटो (PTI)

एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 2-3 डिग्री तक पारा धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

End of Feed