MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में दौरे कर आमजन की समस्या का करेंगे 'त्वरित निराकरण'

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुशासन का उदाहरण पेश करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का अशोकनगर में औचक निरीक्षण हुआ उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचकर योजनाओं की हकीकत परखी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुशासन का उदाहरण पेश करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए।

MP News

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरपंच, पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ आदेश जारी करना नहीं, बल्कि जमीन पर योजनाओं का असली असर देखना और समझना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किया 'क्या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या कोई समस्या है?'

End of Feed