शहर

फरीदाबाद में मां-बेटे की मिली डेडबॉडी, 3 साल पहले की थी लव मैरिज; जहर देकर हत्या का आरोप

हरियाणा के फरीदाबाद में एक मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

Image

फरीदाबाद में मां-बेटे की मिली डेडबॉडी

फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे की सदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, महिला और बच्चे का शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी।

फिलहाल, फरीदाबाद के तीन नंबर स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज में मृतिका मां और बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरजकूंड थाना पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा हो पायेगा।

तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

बता दें कि आरती मूल रूप से पावटा गांव की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसने निशांत से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी और बाद में परिवार की सहमति से शादी हुई थी। सुरजकुंड थाना प्रभारी पह्ललाद ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article