Monsoon Tracker: चार दिन से एक ही जगह अटका मानसून, 12 राज्यों में मंडरा रहा संकट; जानें छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेंगी मानसूनी हवाएं

Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में मानसून देरी कर रहा है, उन्हीं राज्यों में एक छत्तीसगढ़ भी है। जहां मानसून को छत्तीसगढ़ में 12 से 15 तारीख तक आ जाना चाहिए था, अब भी पहुंचने में देरी कर रहा है। जानें मानसूनी हवाओं का ताजा रुख किस और है और छत्तीसढ़ में ये कब मेहरबान होंगी।

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। तेज आंधी-तूफान और लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। लेकिन चिंता तीा बात है कि मानसून के आने में देरी हो गई है।

monsoon tracker

छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा

अगले 5 दिन बारिश और अंधड़ का अलर्ट, मानसून में देरी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। मानसून के आगमन से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर बिजली गिरने (Vajrapat) की भी आशंका है।

End of Feed