मोहाली : उत्तर भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए पार्क ग्रेशियन अस्पताल ने मोहाली को मॉर्डन और सभी कैंसर केयर का केंद्र बना दिया है। हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित ट्रीटमेंट सिस्टम अपनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में कैंसर इलाज की तस्वीर बदल रही है। अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग का नेतृत्व वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुक्कर कर रहे हैं। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं और जटिल कैंसर मामलों के उपचार में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।
पार्क ग्रेशियन अस्पताल में हर मरीज के लिए उसकी बीमारी और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत इलाज की योजना बनाई जाती है। यहां स्तन, प्रोस्टेट, सर्वाइकल, रक्त, लिवर, फेफड़े, सिर व गर्दन, थायरॉयड कैंसर और ब्रेन ट्यूमर सहित लगभग सभी प्रमुख कैंसर का इलाज उपलब्ध है।
अस्पताल में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड और हार्मोन थेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, HIPEC, PIPAC और रोबोटिक कैंसर सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर दी जा रही हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
यहां अंग-विशेष उपचार प्रोटोकॉल, उन्नत 3D ट्यूमर इमेजिंग, अनुभवी रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी टीमें तथा बच्चों के लिए अलग कैंसर केयर सेवाएं मौजूद हैं। डे-केयर कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी सुविधाएं इलाज को और आसान बनाती हैं। अस्पताल में PET-CT, CT, MRI और कैंसर से जुड़ी सभी जरूरी जांच सुविधाएं इन-हाउस उपलब्ध हैं। साथ ही पेन एवं पैलिएटिव केयर टीम और 24×7 एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों को त्वरित सहायता देती है।
डॉ. संदीप कुक्कर के नेतृत्व में पार्क ग्रेशियन अस्पताल का यह प्रयास मोहाली और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी टीम और किफायती इलाज के साथ यह अस्पताल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत विकल्प साबित हो रहा है।
