दिल्ली में मर्सिडीज का तांडव, नशे में धुत ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को रौंदा; कई वाहनों को भी मारी टक्कर

दिल्ली के नरेला में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। नशे में धुत चालक ने कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी।

दिल्ली : नरेला इलाके में तेज रफ्तार और नशे में लापरवाही का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बेकाबू मर्सिडीज कार ने सड़क पर पैदल जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Mercedes hits elderly woman Delhi

दिल्ली में मर्सिडीज ने 70 साल की बुजुर्ग को कुचला

धार्मिक कार्य के लिए घर से निकली थीं महिला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका सुबह अपने घर से किसी धार्मिक कार्य के लिए पैदल निकली थीं। जैसे ही वह नरेला इलाके में सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरीं और सड़क पर खून से लथपथ अचेत हो गईं।

End of Feed