Meerut: असली रकम दो, तीन गुना नकली नोट लो! मेरठ में ठगी के खेल का पर्दाफाश, दो सिपाहियों समेत 5 गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ में असली रकम के बदले तीन गुना नकली नोट देने का झांसा देकर ठगी और लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। हिस्ट्रीशीटर साजिद समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने ठगी और लूट करने वाले एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को असली रकम के बदले तीन गुना नकली नोट देने का लालच देता था। पुलिस ने इस मामले में पहले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान गिरोह की मदद करने वाले दो पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

meerut fraud

मेरठ में नकली नोटों से ठगी का खुलासा

तीन गुना नकली नोट देने का दिया जाता था लालच

End of Feed