शहर

दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन का बदला नाम, अब कहलाएगा श्री राम मंदिर मयूर विहार

दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण ने यह फैसला स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लिया है। स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल गया है।

Image

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम

Photo : ANI

Delhi Metro News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इसका आधिकारिक नाम 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और नया नाम प्रभावी रूप से लागू हो चुका है।

दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण ने बदला नाम

मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा लिया गया। जिसकी अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 29 सदस्यीय यह समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के नामकरण व पुनर्नामकरण से जुड़े प्रस्तावों पर विचार करके अंतिम निर्णय लेती है।

त्रिलोकपुरी से भाजपा विधायक ने CM को जताया आभार

त्रिलोकपुरी से स्थानीय भाजपा विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और मैं पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहा था।"

पिंक लाइन पर है यह मेट्रो स्टेशन

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित है। यह शिव विहार-मजलिस पार्क कॉरिडोर का हिस्सा है। पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर है। यह लाइन उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी दिल्लो को कनेक्ट करता है। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन करीब 59 किलोमीटर लंबी है। जिसके विस्तार का कार्य जारी है, जिसके बाद यह 71 किमी से अधिक लंबी हो जाएगी। पिंक लाइन पर 10 से अधिक इंटरचेंज स्टेशन है। जिससे यात्री आसानी से एक लाइन से दूसरी लाइन बदलकर मेट्रो पकड़ सकते हैं। यह लाइन आनंद विहार रेलवे स्टेश और सराय काले खां को भी कनेक्ट करती है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article