मायावती ने की योगी सरकार की तारीफ, भदोही के बाद कांशीराम नगर का नाम बहाल करने की अपील; सपा को बताया जातिवादी

उत्तर प्रदेश में भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने पर BSP प्रमुख मायावती ने योगी सरकार का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने 9 अक्टूबर तक कांशीराम नगर का नाम भी बहाल करने की मांग उठाई।

UP News: उत्तर प्रदेश में जिलों के नामकरण को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भदोही जिले का नाम बदलकर फिर 'संत रविदास नगर' करने के फैसले पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राज्य की योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने मान्यवर कांशीराम और अन्य दलित और पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के पुराने नाम बहाल करने की मांग भी दोहराई है।

Mayawati on up government

9 अक्टूबर से पहले कांशीराम नगर का नाम बहाल करने की अपील (फाइल फोटो)

"संकीर्ण जातिवादी सोच के कारण बदले गए थे नाम"

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चार बिंदुओं में अपनी बात रखते हुए कहा कि BSP सरकार के दौरान प्रशासनिक कसावट और आम जनहित को ध्यान में रखते हुए कई नए जिले, तहसील, विकास खंड, पुलिस जोन और रेंज बनाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा शासनकाल में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के सम्मान में संत रविदास नगर, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर और भीम नगर जैसे कई जिले बनाए गए थे। लेकिन बाद में आई समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के चलते इन जिलों के नाम बदल दिए थे, जिसे जनता कभी नहीं भूलेगी।

End of Feed