शहर

Mathura News: मथुरा में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर पीकर दी जान

मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Image

मथुरा में 5 लोगों ने की सुसाइड

Mathura Family Suicide: मथुरा के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने खुदकुशी कर ली। मृतकों में पति-पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी ने रात में दूध में जहर मिलाकर पिया लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जब आज सुबह परिवार के सदस्य काफी देर तक नहीं उठे, तब इस घटना का खुलासा हुआ। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है।

शवों के पास मिले दूध के ग्लास

यह मामला महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर का है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनीष, 32 वर्षीय पत्नी सीमा, दो साल का बेटा प्रतीक, 5 वर्षीय बेटी हनी और चार साल की बेटी प्रियांशी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष खेती करता था, उसके दो अन्य भाई भी घर के बगल में ही रहते हैं। सुबह जब परिवार को कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। अंदर पांच शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया। शवों के पास ही दूध के ग्लास भी रखे हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात को सोने से पहले परिवार ने दूध में जहर मिलाकर पिया होगा।

मौत की वजह अभी नहीं आई सामने

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में आर्थिक तंगी और घरेलू कलह जैसे एंगल से भी छानबीन की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article