मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टॉयलेट करने उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर ही 6 लोगों की मौत

दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों ने बस को रोकने के लिए कहा। वे लघुशंका के लिए उतरना चाहते थे, जहां चालक ने बस को ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी।

Yamuna Expressway Accident/ मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर लघुशंका को बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंद दिया। इस हादसे में छह की दुखद मृत्यु हो गई। दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह टॉयलेट करने बस से उतरे यात्रियों को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही छह यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब पौने तीन बजे की है।

yamuna

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टॉयलेट करने उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

बताया गया कि बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों ने बस को रोकने के लिए कहा। वे लघुशंका के लिए उतरना चाहते थे, जहां चालक ने बस को ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी। यात्री बस से नीचे उतरकर टॉयलेट करने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मौके पर ही औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश,कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम , दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए।

End of Feed