Mathura Accident: मथुरा बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 पहुंची, शिनाख्त के लिए होगा DNA टेस्ट

मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हादसे के दिन 13 मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घायलों ने दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार कई शव बुरी तरह जल गए और टुकड़ों में मिलने के कारण पहचान मुश्किल हो रही है, जिसके लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा।

Mathura Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हादसे वाले दिन मंगलवार को 13 मौतों की पुष्टि की गई थी, लेकिन बाद में इलाज के दौरान कुछ घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे आंकड़ा बढ़ गया। अब तक तीन मृतकों की शिनाख्त होने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि शेष 15 शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए कराई जाएगी।

mathura accident

मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस (चित्र साभार : PTI)

शवों की नहीं हो पा रही पहचान

प्रशासन के मुताबिक, हादसे में कई शव बुरी तरह जल गए हैं और कुछ टुकड़ों में मिलने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से परिजनों के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं ताकि डीएनए मिलान के जरिए शिनाख्त की जा सके।

End of Feed